बांका:सात साल की बच्ची की मानसी की हत्या के तीन साल बीत जाने बाद में मानसी के परिवार में होली नही मनी और मानसी के माता पिता के आंखों के आंसू नही रुक रहा था। तीन साल पूर्व प्रखंड मुख्यालय की एक सात साल की बच्ची का अपहरण के बाद दुष्कर्म और हत्या कर लाश को एक नाली में मिलने की घटना को याद कर न सिर्फ मानसी के माता पिता बल्कि प्रखंड बासी भी उसे याद कर सहम उठते है। वैसे घटना में होली के दिन मानसी का घर के बाहर खेलते हुए अपहरण कर लिया गया था। काफी खोजबीन के बाद सात साल की मानसी का शव देर रात रेलवे स्टेशन के बगल एक नाली के बालू से ढका हुआ मिला। जिससे आक्रोशित पूरे प्रखंड में कई दिनों तक आंदोलन होता रहा। जिसमे कई राजनीतिक बल के बड़े बड़े नेता भी आये थे। जिसके बाद पुलिस ने नामित चारो आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।जिसे न्यायालय में भी चारो को दोषी पाकर आजीवन कारावास की सजा सुना चुकी है।और घटना के बाद से जेल में ही बंद है। जिसमें श्रीधर उर्फ गोलू वर्णवाल,अजय वर्णवाल,डोमन पासवान और पेंटर सागर सोनी शामिल है। जबकि दो अप्राथमिकी आरोपी आरपीएफ जवान विमल कुमार और बासुदेव पाटीदार की सुनवाई न्यायालय में चल रही है।उसके भी सजा कर पीड़ित स्वजन इंतज़ार कर रहे है।


0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...