आस्था का महापर्व दुर्गा पूजा प्रारंभ , पहली पूजा के साथ मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़

तारापुर / मुंगेर ‌/कलश स्थापना के साथ शक्ति की अधिष्ठात्री देवी भगवती शैलपुत्री के आगमन के साथ शारदीय नवरात्र का शुभारंभ हो गया। नवरात्र के प्रथम दिन मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की जाती है। श्रद्धालु आज पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार घरों और मंदिरों में कलश स्थापना कर शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा का आह्वान कर, सुख, शांति और समृद्धि की कामना करेंगे।
•आज से मंदिरों में सजावट और भजन-कीर्तन का दौर। 
प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में आकर्षक ढंग से सजाने की प्रक्रिया की जाएगी,मां के दरबार को आकर्षक रूप दिया जा रहा है। आज से मंदिरों में भजन-कीर्तन और देवी गीतों का आयोजन शुरू होगा जिससे वातावरण में नई उत्साह और उमंग का संचार होगा।
•मूर्ति निर्माण में अंतिम स्पर्श,
दुर्गा पूजा को लेकर पंडालों में मूर्तियों की तैयारी भी अंतिम चरण में है। कारीगरों द्वारा दिन-रात मेहनत कर मां दुर्गा और उनके विग्रह को सजाने-संवारने में जुटे हैं। बच्चे और श्रद्धालु उत्सुकता से मूर्ति निर्माण स्थल पर जाकर मां की एक झलक पाने को आतुर दिख रहे हैं। 
•नौ दिनों तक रहेगा आस्था का पर्व,
आज से शुरू हो रहा यह नवरात्र पर्व अगले नौ दिनों तक श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। प्रत्येक दिन देवी के अलग-अलग स्वरूप की पूजा की जाएगी और दसवें दिन विजयादशमी का पर्व मनाकर इसका समापन किया जाएगा।भक्तों का मानना है कि नवरात्र में मां दुर्गा की उपासना से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है और हर प्रकार की विघ्न-बाधाओं का नाश होता है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post