मशरूम उत्पादन विषयक किसानों का प्रशिक्षण


चम्पारण नीति /बेतिया (प.च.) 
मशरूम उत्पादन विषयक 30 महिला/पुरुष किसानों का संयुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन । ग्रामीण आजीविका सुधार की दिशा में केवीके मधोपुर की एक पहल।
कृषि विज्ञान केंद्र माधोपुर के सभागार में चार दिवसीय कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. अभिषेक प्रताप सिंह और विषय विशेषज्ञ (पौध संरक्षण) डॉ. सौरभ दुबे के नेतृत्व में किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य किसानों को मशरूम उत्पादन तकनीकों से अवगत कराना और इसे एक सतत आय के साधन के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित करना ।
इस चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों को मशरूम उत्पादन की वैज्ञानिक विधियों जैसे कि बीज प्रबंधन, तापमान नियंत्रण और कटाई प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों काे मशरूम उत्पादन की संभावनाओं को समझाते हुए इसे आय का एक वैकल्पिक स्रोत बनाने के लिए प्रेरित करना है।
कार्यक्रम में इफको के प्रतिनिधि सुजीत कुमार और अन्य अधिकारी उपस्थित थे। उन्होंने किसानों को न केवल तकनीकी सहायता बल्कि वित्तीय सहयोग के बारे में भी जानकारी दी।
किसानों को आत्मनिर्भरता बनने और मशरूम उत्पादन को एक व्यावसायिक मॉडल के रूप में अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जायेगा।
किसानों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि मशरूम उत्पादन ग्रामीण आजीविका सुधारने और कृषि विविधीकरण को बढ़ावा देने का एक उत्कृष्ट साधन हो सकता है। महिलाओं ने विशेष रुचि दिखाते हुए इसे घरेलू स्तर पर शुरू करने की योजना बनाई।
केवीके, मधोपुर का यह प्रयास कृषि क्षेत्र में नवाचार और सतत विकास को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण कदम है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post