दूसरी पत्नी के सहयोग से पति ने पहली पत्नी की हत्या कर लाश को नदी में गाड़ दिया। पुलिस ने आरोपी दूसरी पत्नी को किया गिरफ्तार,पति की खोज जारी

बांका : जिले के चांदन प्रखंड के आनंदपुर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पति ने अपनी दूसरी पत्नी के साथ मिलकर पहली पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को नदी किनारे बालू में गाड़कर फरार हो गया। यह घटना अमजोरा गांव में बुधवार की रात हुई। मृतका की पहचान 34 वर्षीय सावित्री देवी के रूप में हुई है। वह अपने पति शिवचरण दास के साथ अमजोरा गांव में रहती थी। पुलिस के अनुसार, सावित्री देवी के पति ने दूसरी शादी भी किया था। जिसके बाद से ही पहली पत्नी का जीवन कष्टमय हो गया था। स्वजनों का आरोप है कि दूसरी पत्नी पूजा देवी के आने के बाद पति लगातार सावित्री को प्रताड़ित करता था और उनके साथ मारपीट करता था।मजदूरी कर भरण-पोषण करती थी
आर्थिक तंगी से जूझ रही सावित्री मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करती थी। उसके इकलौते पुत्र 14 वर्षीय ब्रह्मदेव दास ने भी मां की हालत देखकर सूरत जाकर कमाने का फैसला किया था। घटना की सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और शव देखकर दहाड़ मारकर रोने लगे। मृतका के स्वजनों ने बताया कि सौतन पूजा देवी के आने के बाद पति ने कभी भी सावित्री देवी का ख्याल नहीं रखा और उसे प्रताड़ित करता था।
मारपीट कर उसकी हत्या कर दी
बीती रात मामूली कहासुनी के बाद दोनों आरोपियों ने मिलकर सावित्री की बेरहमी से पिटाई की और उसकी हत्या कर दी। इसके बाद, सबूत मिटाने के लिए शव को गांव के पास बहने वाली बढ़ुआ नदी के सत्ती घाट पर बालू में दबा दिया गया। सुबह जब यह बात सामने आई, तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही आनंदपुर थानाध्यक्ष विपिन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए बांका भेजा गया।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति की दूसरी पत्नी पूजा देवी को हिरासत में ले लिया है, जबकि मुख्य आरोपी शिवचरण दास फरार है। पुलिस ने बताया कि मृतका के बेटे और मायके पक्ष के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर ली गई है। पुलिस फरार आरोपी में तलाश में है। 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post