पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति ने अपने पैतृक गांव पड़घड़ी आकर किया मताधिकार का प्रयोग

पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति ने अपने पैतृक गांव पड़घड़ी आकर किया मताधिकार का प्रयोग

रजौन/बांका :बिहार विधानसभा चुनाव के द्वितीय व अंतिम चरण के तहत मंगलवार को धोरैया विधानसभा सहित बांका जिले के पांच विधानसभा सीटों पर मतदान संपन्न हुआ। इस चुनाव को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखी गई, सबों ने अपने मताधिकार का प्रयोग बिहार के विकास व उन्नति के लिए किया। इसी कड़ी में प्रखंड के पड़घड़ी ग्राम निवासी स्वर्गीय भुवनेश्वर प्रसाद सिंह के पुत्र सह पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. विवेकानंद सिंह ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग पैतृक गांव पड़घड़ी स्थित प्रोन्नत मध्य विद्यालय के मतदान केंद्र संख्या 113 में पहुंचकर किया। इस दौरान उनके साथ उनकी धर्मपत्नी कंचनमाला, उनके छोटे भाई सह जदयू प्रदेश सचिव सह कहलगांव विधानसभा प्रभारी मनोज सिंह तथा उनकी पत्नी सह मुखिया चंदा रानी ने भी पंक्तिबद्ध होकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. विवेकानंद सिंह ने कहा कि मतदान इस लोकतंत्र का महापर्व है, इसमें सभी को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। मतदान करना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार और कर्तव्य दोनों है, यह लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करता है। उन्होंने आगे कहा कि लोकतंत्र में मताधिकार का महत्व इस बात में है कि यह नागरिकों को सरकार चुनने, अपनी राय व्यक्त करने और अपनी सरकार को जवाबदेह ठहराने की शक्ति प्रदान करता है। मताधिकार एक समान और निष्पक्ष शासन सुनिश्चित करता है, इसलिए सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।
रिपोर्ट :केआर राव 

Post a Comment

0 Comments