भव्य कलश यात्रा का आयोजन: प्रसौना

भव्य कलश यात्रा का आयोजन: प्रसौना

चम्पारण नीति/बेतिया/ पश्चिमी चम्पारण (अशोक शास्त्री)  आज चनपटिया प्रखंड क्षेत्र के उतरी घोघा के प्रसौना गाँव में नवनिर्मित रामजानकी एव हनुमान मंदिर मे स्थापित भव्य मुर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा के दौरान कलश यात्रा का आयोजन किया गया ।
                  आयोजन के दौरान स्थानीय भक्तजनो, जनप्रतिनिधियों सहित भारी संख्या महिला-पुरुष एवं युवाओं ने शामिल होकर कलश यात्रा को शांतिपूर्वक संपन्न कराने में अपनी श्रद्धा-भक्ति का परिचय दिया। कार्यक्रम में शामिल स्थानीय विधायक अभिषेक रंजन ने रामजानकी मंदिर परिसर में क्षेत्रवासियों की सुख,शान्ति और स्मृद्धि के लिए प्रार्थना किये और क्षेत्रवासियों तथा आयोजकों को बधाई और शुभकामना भी दिये।


          मुख्य अतिथि बतौर विधायक अभिषेक रंजन, स्थानीय पुलिस प्रशासन गोपालपुर, जिला परिषद, प्रखंड प्रमुख, मुखिया, वार्ड सदस्यो सहित साहेब साह,प्रभु महतो,भूषण पाण्डेय, खेदू साह, विनोद प्रसाद ने कार्यक्रम की अगुआई कर रहे थे .....।

Post a Comment

0 Comments