बांका: चांदन प्रखंड के सिलजोरी पंचायत अंतर्गत कसई गांव के आगे मंगलवार को सुबह बांका से जसीडीह जाने वाली स्पेशल ट्रेन से एक मूकबधिर युवक की कट कर दर्दनाक मौत हो गयी। काफी देर बाद उसकी पहचान चंद्रमनडीह जिला जमुई जिला के ठाढी गांव के मंटू यादव 25 बर्ष के रूप में हुई है।स्वजनों ने बताया कि वह बचपन से ही मूकबधिर था। उसकी शादी प्रखंड के कोरिया गांव में हुई थी जहां वह अपनी पत्नी के पास गया था।बताया जाता है कि रात में ही पत्नी से विवाद होने के कारण वह अहले सुबह अपनी बहन के घर दुम्मा के लिए पैदल रेलवे पटरी से आ रहा था।इसी दौरान बांका से जसीडीह जा रही स्पेशल ट्रेन से वह टकरा गया। जिससे उसका सर बुरी तरह फट गया और वह पटरी से काफी नीच एक झाड़ी में आकर फंस गया। सुबह ग्रामीण जब शौचालय के लिए उधर गया तो लाश देख कर हल्ला किया। फिर स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि द्वारा इसकी सूचना थाना को दिया गया।कुछ देर बाद घटना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। तबतक बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण महिला पुरुष भी जमा हो गये लाश की पहचान होने पर प्रभारी थानाध्यक्ष रविकुमार के नेतृत्व में कागजी प्रक्रिया पूरा करने के बाद स्वजनों द्वारा पोस्टमार्टम नहीं कराने का लिखित आवेदन देने के बाद स्वजनों को मृतक युवक की लाश सौंप दिया गया।मृतक मंटू यादव को एक मात्र पुत्री थी।


0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...