रजौन में भाजपा की संगठनात्मक बैठक संपन्न, तीन राज्यों में मिली जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया विजय उत्सव

रजौन में भाजपा की संगठनात्मक बैठक संपन्न, तीन राज्यों में मिली जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया विजय उत्सव


​रजौन, बांका : भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के प्रथम सप्ताह में आयोजित होने वाली नियमित संगठनात्मक बैठक मंगलवार को रजौन भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई। रजौन दक्षिणी मंडल अध्यक्ष नितेश कुमार उर्फ बंटी साह के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में मंडल पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया, जहां संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। इस बैठक के दौरान पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में मिली ऐतिहासिक जीत की खुशी साफ दिखी। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर और झाल-मुड़ी का आनंद लेकर जीत का जश्न मनाया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह सहित शीर्ष नेतृत्व के समर्थन में लगे गगनभेदी नारों से पूरा परिसर गुंजायमान रहा। जीत का यह उल्लास क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी देखने को मिला। इससे पूर्व सोमवार की शाम रजौन उत्तरी मंडल अध्यक्ष ई. मनीष कुमार के नेतृत्व में नवादा बाजार में भव्य विजय जुलूस निकाला गया था, जो सुधांशु चौक से काली मंदिर तक पहुंचा था। मंगलवार को आयोजित इस बैठक एवं विजय उत्सव के अवसर पर धोरैया विधानसभा प्रभारी बमशंकर साह, वरिष्ठ नेता निरंजन चौधरी, विजय प्रसाद साह, प्रभाष केशरी, ओंकार भारती, रजौन उत्तरी मंडल अध्यक्ष ई. मनीष कुमार, युवा मोर्चा के जिला मंत्री गौतम विश्वकर्मा, अधिवक्ता सुमंत कुमार, सुजीत कुमार चौधरी, क्रांति कुमार निराला, अशोक रजक, सुमन कुमार चौधरी, मुन्ना केसरी और राजकुमार पोद्दार सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments