अटकन - चटकन भोजपुरी बाल कविता संग्रह का विमोचन संपन्न

अटकन - चटकन भोजपुरी बाल कविता संग्रह का विमोचन संपन्न




(आदित्य कुमार दुबे)
बेतिया। चम्पारन साहित्य संस्थान, बेतिया के तत्वावधान में रविवार को एम.जे.के. कॉलेज ,बेतिया के कॉन्फ्रेंस हॉल में भोजपुरी, हिन्दी के युवा साहित्यकार जलज कुमार अनुपम के भोजपुरी बाल कविता संग्रह 'अटकन चटकन' का विमोचन कार्यक्रमरविवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम में अतिथि जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी सह ओएसडी बैद्यनाथ प्रसाद,एल.एस. कॉलेज, मुजफ्फरपुर के भोजपुरी विभागाध्यक्ष डाॅ. जयकान्त सिंह जय, आधुनिक भोजपुरी साहित्य के निर्माण में अहम योगदान देने वाले वरिष्ठ साहित्यकार डाॅ. ब्रजभूषण मिश्र, डाॅ. रवीन्द्र शाहाबदी, कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य प्रो. (डाॅ.) सुरेन्द्र प्रसाद केसरी, पं. व्रतराज दूबे विकल, डॉ. परमेश्वर भक्त, वरिष्ठ साहित्यकार साकेत बिहारी शर्मा 'मन्त्रमुदित' पं. चतुर्भुज मिश्र एवं अन्य की उपस्थिति रही।  वहीं अपने पुस्तक पर बोलते हुए जलज कुमार अनुपम ने कहाँ कि शहर में अगर गाँव, अपनी सभ्यता और अपनी संस्कृति को जिन्दा रखने का काम मातृभाषा करती है और मातृभाषा के संरक्षण में बाल साहित्य की अहम भूमिका है। डाॅ. ब्रजभूषण मिश्र, डॉ. जयकांत सिंह जय, डॉ. रवीन्द्र शाहाबादी ने कहा कि भोजपुरी साहित्य में ऊपर-ऊपर लम्हर काम भईल। जड. से जोड़े के काम कम भईल, ना भईल। भोजपुरी में वाचिक परंपरा के प्रस्तुतिकरण आ प्रकाशन के आवश्यकता बा। वहीं इस अवसर पर  साहित्यकार दिवाकर राय , योगेश्वर श्रीवास्तव, समाजसेवी लालबाबु प्रसाद, डॉ. गोरख प्र. मस्ताना, डॉ. जफर इमाम, सुरेश गुप्त, जयकिशोर जय, युवा शायर गुलरेज अख्तर, जिया हसन, अरुण गोपाल, अवधेश वर्मा  सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments