कटोरिया से रिपोर्ट ।पति की दीर्घायु एवं मंगलमय कामना के लिए शुक्रवार को सुहागिन महिलाओं द्वारा वट सावित्री का त्योहार मनाया गया ।यह पर्व पति की लंबी उम्र की मंगल कामना को लेकर मनाने की परंपरा है। वट वृक्ष को देवता रूपी मानकर निष्ठा पूर्वक पकवान आदि सामग्री लेकर पूजा की जाती है। इस पर्व को लेकर सुबह से ही महिलाएं बच्चे रंग-बिरंगे परिधानों में सज धज कर आसपास के बट वृक्षों के निकट पहुंचकर तरह-तरह की मिठाइयां पकवान फल पंखा आदि डलिया में सजा बट वृक्ष नीचे चारों ओर से कच्चे धागे का फेरा लगाकर पूजा अर्चना की जाती है। पूजा अर्चना के बाद श्रद्धालु महिला घर आकर अपने पति को पैर धोकर पंखे से डोलाकर सब दिन ठंडा रहने और दोनों के बीच दांपत्य जीवन में मिठास भरने का वचन लेती है। उसके बाद घर के अलावे आसपास के लोगों के बीच प्रसाद वितरण किया जाता है।
Tags
चम्पारण नीति अपडेट

