समय पूरा होने पर भी क्वांरटीन सेंटर से नही छोड़ने पर हंगामा !


(आमोद कुमार दुबे व्यूरो )
बांका:लॉक डाउन की वजह से दूसरे राज्यों से आनेवाले प्रवासी मजदूरों को क्वांरटीन सेंटर में रहने की व्यवस्था की गयी है। शुक्रवार को करीब 9 बजे सुबह में रजौन प्रखंड अंतर्गत  डी एन सिंह भुसिया कॉलेज क्वॉरेंटाइन सेंटर पर रह रहे प्रवासी मजदूरों ने अपने-अपने घर जाने के लिए क्वॉरेंटाइन के सामने भागलपुर-हंसडीहा पथ पर उतर कर कुछ देर के लिए सड़क जाम कर हंगामा करने लगे। जिसे कुछ देर के लिए आवाजाही मैं कुछ परेशानी भी हुई। जिसे सड़कों पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई थी। इस संदर्भ में प्रवासियों का कहना था कि 14 दिन हो गए फिर भी हम लोगों को   क्वॉरेंटाइन सेंटर पर ही रखा जा रहा है जबकि 14 दिन के बाद घर जाने की अनुमति है। इतना बोलने के बाद  सड़क पर हंगामा करने लगे।हालांकि जल्दी ही मौके पर डॉक्टर और रजौन प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और कामगारों को समझा कर हालात को काबू में किया। इस संदर्भ में सीओ निलेश चौरसिया ने बताया हंगामा कर रहे प्रवासियों का 14 दिन पूरा हो गया था इसलिए सभी को घर भेज दिया गया है। 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post