सोशल डिस्टेंसिंग के बीच वट सावित्री पूजा सम्पन्न


आमोद कुमार दुबे ,व्यूरो ।
बांका: जिलेभर में शुक्रवार को वट सावित्री पूजा धूमधाम से प्रखंड मुख्यालय सहित सभी प्रखंड के सभी गांव में मनाई गई। इस पर्व में मुख्य रूप से पति की लंबी उम्र की कामना के लिए हर सुहागिन महिलाएं पूरे साजों श्रृंगार के साथ बट वृक्ष की पूजा करती हैं। और अपने पति की लंबी आयु की कामना के लिए भगवान से प्रार्थना करती हैं। मान्यता है कि सत्यवान के लिए  सावित्री द्वारा यह पूजा प्रारंभ की गई थी। लॉक डाउन के कारण कई जगहों पर पूजा की व्यवस्था अलग-अलग ढंग से की गई थी। कुछ जगहों पर महिलाएं मुंह पर मास्क लगाकर जबकि कई जगहों पर शारीरिक दूरी का पालन करते हुए घंटों इंतजार के बाद महिलाओं ने अपनी पूजा संपन्न किया। इसके लिए कल से ही बाजार में फलों और पूजन सामग्री की बिक्री काफी जोरों पर थी। कई गांव में महिलाओं के बीच सोशल डिस्टेंसिंग के अलावे वृक्ष की डाली को अपने घरों में लाकर ही पूजा करते भी देखा गया जो पहली बार हुआ है इस प्रकार महिलाओं का यह पर्व धूमधाम से संपन्न हुआ।

बट सावित्री पूजा में भी कोरोना के लोग डाउन का असर देखा गया पूजा की जगह पर महिलाओं ने मास्क लगाकर और सारी दूरी बनाकर पूजा में अपनी पारी का इंतजार किया और अन्य को सहयोग करने के लिए भी मदद किया। 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post