ईट भट्ठे से एक बंदूक और 14 गोली बरामद प्राथमिकी दर्ज

ईट भट्ठे से एक बंदूक और 14 गोली बरामद प्राथमिकी दर्ज


आमोद दुबे ,व्यूरो ।
बांका:चांदन थानाध्यक्ष श्रवण कुमार द्वारा मंगलवार देर रात अवैध दो नाली बंदूक औ गोली कारतूस बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष श्रवण कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली कि सिलजोरी स्थित जेएमडी ईट भट्ठे में अवैध हथियार रखा गया है। इसी सूचना पर पुलिस बल के साथ उन्होंने ईट भट्टे पर पहुंचकर रात के 1 बजे तलाशी अभियान चलाया। पुलिस वाहन को देखकर वहां रहने वाले सभी लोग भाग गए ।तलाशी के दौरान एक दो नाली बंदूक और 14 गोली जो छिपाकर रखा गया था बरामद किया गया । बताया जाता है कि यह ईट भट्ठा नागेश्वर मंडल नामक व्यक्ति का है। जो देवघर में अपना आवास रखकर यहां ईट बनाकर बेचने का काम करता है। उसी के द्वारा यह अवैध हथियार यहां रखा गया होगा। पुलिस मामले की पूरी छानबीन कर रही है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी वरीय पदाधिकारियों को छापामारी से पूर्व जानकारी दे दी गई थी, और उन्हीं के आदेशानुसार या छापामारी की गई। ईट भट्ठा मालिक और उसके मुंशी पर केस दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। और जल्दी ही इसकी सच्चाई सामने आ जाएगी। 

Post a Comment

0 Comments