बीडीओ निशा राय की अध्यक्षता में जनगणना प्रशिक्षण कार्य की हुई शुरुआत

जितेंद्र पाठक (मुंगेर):प्रखंड कार्यालय सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी निशा राय की अध्यक्षता में जनगणना कार्य को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। यह कार्यक्रम 24 अप्रैल तक चलेगा। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी निशा राय व प्रखंड कृषि पदाधिकारी सूरज कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तर से प्रशिक्षित फील्ड ट्रेनर और सुपरवाइजर द्वारा प्रगणकों को प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में एच एल ओ एप के उपयोग जनगणना से जुड़े प्रश्नों डाटा संकलन और रिपोर्टिंग की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। यह प्रशिक्षण तीन चरणों में 16 से 24 अप्रैल तक पांच चरणों में आयोजित होगा। प्रखंड विकास पदाधिकारी निशा राय ने सभी कर्मियों को अनिवार्य रूप से प्रशिक्षण में भाग लेने और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि प्रखंड में जनगणना कार्य 2 में से शुरू होगा जबकि जनगणना 16 से 31 में तक चलेगी। प्रखंड विकास पदाधिकारी निशा राय ने उपस्थित सभी कर्मियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि आप लोग इस कार्यक्रम में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post