सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने से रजौन में उत्सव का माहौल, प्रखंड भर में एनडीए कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने से रजौन में उत्सव का माहौल, प्रखंड भर में एनडीए कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

​रजौन (बांका) : बिहार की सियासत में हुए बड़े फेरबदल के बाद तारापुर विधायक सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने की खबर मिलते ही रजौन प्रखंड के एनडीए कार्यकर्ताओं और प्रशंसकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। बुधवार को इस ऐतिहासिक पल का स्वागत करने के लिए भाजपा और जदयू कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से रजौन बाजार में एक विशाल विजय जुलूस निकाला। हाथों में झंडे और जुबां पर "सम्राट चौधरी जिंदाबाद" एवं "नीतीश कुमार जिंदाबाद" के नारों के साथ कार्यकर्ताओं का हुजूम जब भाजपा कार्यालय से शुरू होकर जदयू कार्यालय पहुँचा, तो वहां जमकर आतिशबाजी की गई और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि सम्राट चौधरी का मुख्यमंत्री बनना पूरे अंग क्षेत्र के लिए गौरव की बात है और उनके नेतृत्व में बिहार विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा। साथ ही, कार्यकर्ताओं ने स्थानीय जदयू विधायक मनीष कुमार को भी मंत्री मंडल में शामिल करने की पुरजोर मांग उठाई। रजौन बाजार के इस मुख्य कार्यक्रम में मुख्य रूप से बीस सूत्री अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष नितेश कुमार उर्फ बंटी साह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष अंजनी कुमार चौधरी, वरिष्ठ नेता सत्यनारायण सिंह, प्रभाष केसरी, निरंजन चौधरी, मुखिया प्रवीण कुमार सिंह, जिला पार्षद मुकेश कुमार सिंह, अशोक यादव, अशोक रजक, गौतम विश्वकर्मा, बिमलेंदु भूषण पाठक, बमबम मिश्रा, सुजीत चौधरी, पप्पू चौधरी, बमबम चौधरी, प्रदीप मंडल, प्रदीप चौधरी, मुन्ना केसरी और स्कंद कुमार सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। जश्न का यह सिलसिला रजौन बाजार से लेकर प्रखंड के विभिन्न चौक-चौराहों तक फैला रहा, जिसका मुख्य केंद्र कोतवाली भी बना। कोतवाली में एनडीए कार्यकर्ता विपिन सिंह कुशवाहा और अविनाश कुमार उर्फ चिक्कू सिंह की अगुवाई में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहाँ समर्थकों ने न केवल मिठाइयां बांटी बल्कि एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर एक बार फिर से होली का माहौल बना दिया। कोतवाली के इस कार्यक्रम में उदय कुमार सिंह, पंसस प्रतिनिधि प्रत्युल सिंह, पूर्व पंसस प्रतिनिधि नरेश सिंह, अजीत सिंह, राजीव रंजन सिंह, धोरैया भाजपा मंडल अध्यक्ष मार्शल सिंह, अरविंद सिंह, सुमन सिंह, पुरुषोत्तम सिंह, जनार्दन सिंह, शालिग्राम सिंह, राजेश सिंह और धीरज कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में एनडीए समर्थक व ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में विश्वास जताया कि यह नई सरकार बिहार के सुनहरे भविष्य की मजबूत नींव रखेगी।

Post a Comment

0 Comments