मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी शेखर यादव को 48 घंटे के भीतर गुजरात के अहमदाबाद से किया गया गिरफ्तार

जितेंद्र पाठक (मुंगेर) शुक्रवार को मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद ने प्रेस वार्ता कर बताया कि संग्रामपुर थाना की पुलिस को एक ऑडियो क्लिप मिली जिसमें एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी दी। मामला संवेदनशील होने के कारण पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया और तत्काल जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई। एसपी ने बताया कि कॉल डिटेल रिकॉर्ड करने के बाद आरोपित की पहचान बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के खरोदा निवासी शेखर यादव के रूप में हुई। उसके खिलाफ नामजद प्राथमिक की दर्ज कर ली गई पुलिस टीम जब आरोपित के गांव खरोदा पहुंची तो स्वजनों ने बताया की शेखर यादव अहमदाबाद में रहकर ट्रक चलाता है। परिवार में माता-पिता पत्नी और तीन छोटे बच्चे हैं। उसकी आर्थिक स्थिति भी काफी कमजोर है। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन कर परेशान किया जा रहा था। इसलिए गुस्से में आकर उसने मुख्यमंत्री को धमकी दी गांव से मिली सूचना के आधार पर संग्रामपुर थाना अध्यक्ष विनोद कुमार झा के नेतृत्व में पुलिस टीम अहमदाबाद के लिए रवाना हुई वहां स्थानीय सानंद थाना पुलिस से समन्वय स्थापित किया गया और संयुक्त कार्यवाही में आरोपी शेखर यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post