दिल्ली पुलिस ने चांदन से एक साइबर ठगी आरोपी कर ले गई दिल्ली

बांका : चांदन प्रखंड मुख्यालय में हाट के समीप से साइबर थाना वेस्ट दिल्ली की पुलिस ने पुलिस के सहयोग से साइबर ठगी के मामले के एक ठगी के संदिग्ध अभियुक्त को गिरफ्तार कर अपने साथ दिल्ली ले गयी । जानकारी के अनुसार साइबर थाना वेस्ट दिल्ली में  दर्ज साइबर ठगी के दर्ज मामले में साइबर थाना के एसआई अंकुर कोल्हान  सिपाही भूपेंद्र व सुनील ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर हाट के बगल निवासी पप्पू केशरी के पुत्र शशि केशरी को गिरफ्तार कर लिया। साइबर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार संदिग्ध आरोपी को बांका ले जाकर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी से आदेश प्राप्त कर उसे अपने साथ दिल्ली ले जाएगी। इस संबंध में थानाध्यक्ष श्रीकांत भारती ने बताया कि साइबर ठगी के मामले में दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया बताया गया कि आरोपी के खाते में बड़ी राशि साइबर ठगी का आया और उसके खाते से कई खातों में भेजी गई है। उसी आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया हैं। आरोपी पढ़ाई कर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहा था। उसके पिता पप्पू केशरी ने बताया कि उसके पुत्र किसी भी गलत काम में शामिल नहीं था।उसे जानबूझ कर गलत तरीके से फंसाया गया है।उसे न्याय पर पूरा भरोसा है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post