अश्रुपूर्ण नेत्रों से दी गई पूर्व प्रमुख को विदाई

बांका: चांदन प्रखंड के पूर्व प्रमुख सह कोरिया पंचायत के पूर्व मुखिया और चांदन स्पोर्ट्स एसोसिएसन के अध्यक्ष रहे पलटन प्रसाद यादव का शनिवार देर रात देवघर एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। वे लगभग 66 बर्ष के थे। और कुछ दिनों से गंभीर बीमारी से ग्रसित थे।उनके दिल्ली में इलाज के दौरान ही उनकी माता का देहांत हो गया था। जिसमें वे शामिल होने घर आए थे। पूरे प्रमुख की मौत की खबर के बाद पूरे प्रखंड में शोक की लहर दौड़ गई। और उनके घर पर लोगों का तांता लगने लगा।पलटन यादव को अंतिम विदाई देने राजद के पूर्व विधायक रामदेव यादव,ओंकार यादव,लालधारी यादव, पूर्व प्रमुख बेचू यादव,पूर्व मुखिया कालेश्वर यादव,सुरेश यादव,सहेंद्र दास,सिलजोरी मुखिया गुलटन रजक, चांदन मुखिया अनिल कुमार सहित प्रखंड भर के सभी पंचायत प्रतिनिधि के साथ आसपास के दर्जन भर गांव की आम जनता ने अपने चहेता नेता को अश्रुपूर्ण विदाई दिया। उनके पैतृक गांव कोरिया नदी में उनका अंतिम संस्कार किया गया। जहां उनके पुत्र सुभाष कुमार ने उन्हें मुखाग्नि दिया।इस दौरान उनके भाई लक्ष्मण यादव,हीरा यादव और सभी बेटी का रो रो कर बुरा हाल था। उन्हें एक लड़का और चार पुत्री है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post