गरीबी में पल कर होमगार्ड से प्रमुख तक का सफर तय किया था पलटन प्रसाद यादव ने

गरीबी में पल कर होमगार्ड से प्रमुख तक का सफर तय किया था पलटन प्रसाद यादव ने

बांका:गरीबों के दिलों पर राज करने वाले पूर्व प्रमुख पलटन प्रसाद यादव का जन्म चांदन प्रखंड मुख्यालय से आठ किलोमीटर दूर कोरिया गांव में एक गरीब परिवार में हुआ था। थोड़ी शिक्षा प्राप्ति के बाद उन्होंने होमगार्ड की नौकरी लेकर अपने परिवार का पालन पोषण किया फिर वर्तमान सांसद गिरधारी यादव के कट्टर समर्थक बन कर समाज सेवा में लग गए। पहले राजद और फिर जेडीयू में अपनी पकड़ बनाई फिर अपने पंचायत के मुखिया बने फिर राजनीतिक सफर को पार करते हुए वे प्रखंड के प्रमुख और अपनी पत्नी को कोरिया पंचायत का मुखिया बना कर खुद समाजसेवा के कार्य में लगे रहे अपने पंचायत के गरीब बच्चों को शिक्षित करने के लिए आर जी विद्यापीठ नामक निजी विद्यालय की स्थापना कर कम पैसे पर बच्चों को शिक्षित करने का काम करते रहे। उनका ध्यान खेल जगत पर भी था। उनकी इसी खेल रुचि के कारण उन्हें सीएसए का संयोजक भी बनाया गया था जिसमें उन्होंने खिलाड़ियों का काफी उत्साहवर्धन भी किया।वे पूरे प्रखंड के साथ एक जाति विशेष के नेता माने जाते थें।सांसद गिरधारी यादव,बेलहर विधायक मनोज यादव,पूर्व विधायक रामदेव यादव,पूरे जिप सदस्य मिठन यादव ने पलटन यादव की आकस्मिक मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपने क्षेत्र की हर जनता के दिलों में राज करते थे। और हर समाज को एक नजर से देखते हुए सभी की समान रूप से बिना किसी भेदभाव के मदद करने में आगे रहते थे। उनका हम लोगों के बीच से चले जाना एक गहरा संवेदना है। इस खाली जगह को पूरा करना निकट भविष्य में संभव नहीं है।

Post a Comment

0 Comments