किसानों की खुशहाली का राज: डा.अभिषेक



चम्पारण नीति /बेतिया/पश्चिमी चम्पारण (अशोक शास्त्री)    
हाई-वैल्यू फसलों और बागवानी में छिपा है किसानों की खुशहाली का राज
मझौलिया  कृषि विज्ञान केंद्र माधोपुर के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ अभिषेक प्रताप सिंह ने बताया कि अगर  किसानों की तकदीर बदलनी है, तो अब किसान को इस पुराने ढर्रे को छोड़कर फल, सब्जी और मसालों की खेती की ओर कदम बढ़ाना ही होगा। हैरानी की बात यह है कि कम जमीन होने के बावजूद केरल और मेघालय जैसे राज्यों के किसान आज सबसे ज्यादा खुशहाल हैं। डॉ सिंह ने बताया कि मेघालय में किसानों की आय राष्ट्रीय औसत से 187.2% अधिक है, जबकि केरल में यह 75.3% ज्यादा है। इन राज्यों की सफलता का राज 'हाई-वैल्यू फसलों' में छिपा यह साबित करता है कि अगर हम सही फसल का चुनाव करें, तो एक छोटा सा खेत भी परिवार के लिए बड़ी आमदनी का जरिया बन सकता है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post