4,86000 में ,निकाल ली गयी 3,15849 काम 10 फीट का गढ्ढा,मनरेगा में लूट

4,86000 में ,निकाल ली गयी 3,15849 काम 10 फीट का गढ्ढा,मनरेगा में लूट




आमोद दुबे व्यूरो की रिपोर्ट ।
बांका: जिले के चांदन प्रखंड के पूर्व  कार्यक्रम पदाधिकारी सुरेश पासवान के स्थानांतरण के बाद धीरे-धीरे योजनाओं में लूट की कलई खुलती जा रही है। ऐसी ही एक योजना प्रखंड मुख्यालय चांदन पंचायत के आदिवासी बहुल आमगाछी गांव की योजना संख्या 12/17-18 है। जहां पानी की भीषण समस्या को देखते हुए मनरेगा योजना से एक कूप निर्माण की योजना स्वीकृत हुई। इस योजना की कुल लागत 4,86000 है। जिसमें योजना स्थल पर जेसीबी से 10 फीट का गड्ढा बना दिया गया है। जबकि आगे कोई भी काम प्रगति पर नहीं है। इतना ही नहीं इसी योजना स्थल  पर मजदूरी के नाम पर 1,55,907 की निकासी हुई है। और सामग्री के नाम पर 1,59,942 की निकासी हो चुकी है। जबकि उस निर्माण स्थल पर एक ईट भी नहीं रखा गया है। इससे स्पष्ट है कि निकासी के बावजूद सारी राशि का बंदरबांट हो चुका हैI वहीं आमगाछी गांव के नरेश मुर्मू,सुनील हांसदा,सुबोधि मुर्मू,बाबुकुरा के करमु मरांडी,गुलों मुर्मू  आदिवासी ने बताया कि कुछ दिन उन लोगो से भी काम कराया गया है।  लेकिन आज तक उन्हें मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है। शेष काम जेसीबी मशीन से हुआ है। इतना ही नहीं मजदूरों के जो सूची उपलब्ध कराई गई है।उसमे उस गांव के किसी आदिवासी मजदूर का नाम नही है।जिस मजदूर का नाम है उसमे 13 महिला और दो पुरुष का नाम शामिल है।जिसमे सभी चांदन के निवासी है। इस संबंध में नए कार्यक्रम पदाधिकारी से पूछने पर उन्होंने बताया कि यह योजना पूर्व के कार्यक्रम पदाधिकारी के समय की है। फिर भी उन्हें जानकारी मिली है तो निश्चित रूप से उठाव के अनुरूप काम अभिलंब करा दिया जाएगा। और अगर ऐसा नहीं होता है तो कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।जबकि मुखिया छोटन मंडल ने एक सप्ताह में काम पूरा करा देने की बात कही है।