ट्रैक्टर के नीचे आने से एक युवक की मौत

ट्रैक्टर के नीचे आने से एक युवक की मौत


     कटोरिया से अरविंद कुमार सिंह का रिपोर्ट
कटोरिया  थाना क्षेत्र के कटोरिया-बाँका मुख्य सड़क पर सिहुलिया मोड़ के पास बुधवार सुबह को ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि इस दुर्घटना में एक युवक गांव के ही योगेंद्र यादव के पुत्र किशन यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृतक थाना क्षेत्र के जमखुट गांव का भोला यादव (40) वर्ष पिता श्रीनाथ यादव बताया गया है। मिली जानकारी के अनुसार उक्त युवक अपने एक साथी के साथ बाइक पर सवार होकर घर से बांका जा रहा था। इसी दौरान सिहुलिया मोड़ के पास सामने से तेज रफ्तार में आ रहे गिट्टी से लदे एक ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में चालक सड़क किनारे गिर गया। जबकि भोला यादव बाइक से फ़ेंकाकर ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आ गया। इधर आसपास के लोगों द्वारा घटना की सूचना मृतक के परिजनों ने घटनास्थल पर पहुंचकर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। घटना व जाम की सूचना मिलने पर कटोरिया बीडीओ कुमार सौरभ, थाना अध्यक्ष राजेश कुमार अन्य पुलिस पदाधिकारियों एवं सुरक्षा बलों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों द्वारा परिजनों को काफी समझाने के बाद जाम को हटवाया गया। मौके पर बीडीओ द्वारा मृतक की पत्नी को मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना से बीस हजार एवं कबीर अंत्योष्टि योजना के तहत मनियां पंचायत की मुखिया शारदा देवी द्वारा तीन हजार रुपये दाह संस्कार के लिये दिया गया। इधर दुर्घटना के बाद उक्त ट्रैक्टर चालक घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर ट्रैक्टर को खड़ी कर भागने में सफल रहा। पुलिस द्वारा दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है। वहीं इस दुर्घटना में जख्मी युवक का इलाज बांका सदर अस्पताल में चल रहा है। 

Post a Comment

0 Comments