बेलहर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मनोज यादव ने सुईया मंडल के शक्ति केंद्र पर की बैठक।

बेलहर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मनोज यादव ने सुईया मंडल के शक्ति केंद्र पर की बैठक।


 कटोरिया से अरविंद कुमार सिंह का रिपोर्ट 
भाजपा सरकार की एक वर्ष पुरी होने पर बेलहर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मनोज यादव के नेतृत्व में सुईया मंडल के शक्ति केन्द्र प्रमुख एवं सह शक्ति प्रमुख के साथ एक बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने की।बैठक में आगामी विधानसभा क्षेत्र में जन संपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया, श्री यादव ने कहा केंद्र सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल उपलब्धियों भरा रहा,जिसे जन जन तक पहुंचाने की जरूरत है, इस दौरान प्रधानमंत्री के संदेश हर घर पहुंचाने का निर्णय लिया गया ।इस मौके पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष गणेश चंद्र पाण्डेय, मंडल महामंत्री केसव सिन्हा,युवा मंडल अध्यक्ष रामरंजन कुमार उर्फ गोलू बरनवाल,आईटी सेल संजोयक मिठन यादव ,बमबम मिश्रा,प्रकाश सिंह, डाक्टर पवन कुमार, दामोदर मंडल, लखविंदर सिंह राणावत इत्यादि मौजूद थे। 

Post a Comment

0 Comments