पूर्व प्रत्याशी मनोज यादव का बैनर विधानसभा में क्षेत्रीय दौरा प्रारंभ ।

पूर्व प्रत्याशी मनोज यादव का बैनर विधानसभा में क्षेत्रीय दौरा प्रारंभ ।



कटोरिया से अरविन्द प्रसाद सिंह  का रिपोर्ट
सुईया मंडल के भारतीय जनता  पार्टी बूथ नंबर 240,212,213,215 पर हर घर भाजपा महासंपर्क अभियान चलाया गया इस अभियान में भारतीय जनता पार्टी बेलहर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मनोज यादव  के नेतृत्व में सूईया मंडल के अध्यक्ष जयप्रकाश यादव, जिला आईटी सेल के लखविंदर सिंह राणावत, आईटी सेल के संयोजक मिथुन यादव शक्ति केंद्र प्रभारी बुद्धि नाथ सिंह,रंजीत यादव, विकास ठाकुर,पुरन यादव , बेलहर पुर्वी मंडल मंत्री सौरभ कुमार, राजेन्द्र ठाकुर, रामदेव यादव, विकास यादव, मुकेश शर्मा संयुक्त अभियान में 25 जून 1975 को इस देश में एक काला कानून लाया गया था भारतीय लोकतंत्र के काले अध्याय आपातकाल 25 जून 1975 का मुखर करने वाले सभी राष्ट्र भक्तों को कोटि कोटि प्रणाम लोकतंत्र के इतिहास में आज का दिन काले अक्षरों में अंकित है जब सत्ता के अहंकार में डूबी कांग्रेस ने पूरे देश को आपातकाल की आग में ठोक दिया था आज नरेंद्र मोदी जी का पत्र भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता घर घर जाकर दे रहे हैं। कोरोना महामारी के संकट के समय देश के प्रधानमंत्री ने गरीबों के कल्याण के लिए रोजगार के लिए आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए स्वावलंबी भारत बनाने के लिए वह प्रतिबद्ध है। गरीबों का कल्याण देश का विकास एकता अखंडता संप्रभुता के लिए मोदी जी संकल्पित है। आज पूरा देश तीन तरह के चुनौतियों से घिरा हुआ है। एक तरफ कोरोनावायरस दूसरी तरफ लद्दाख में चीन और भारत की सेना आमने सामने खड़ी है। पाकिस्तान आए दिन सीमा पर गोलीबारी कर रहा है ।लेकिन इन चुनौतियों से भारत के लोग डरने वाली नहीं है ।कटोरिया से अरविन्दइस चुनौतियों पर हम निश्चित विजय प्राप्त करेंगे।