विद्यालय के नाम से कन्या शब्द हटाने की मांग

विद्यालय के नाम से कन्या शब्द हटाने की मांग

 

बांका: प्रखंड के भैरोगंज प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय के नाम के आगे कन्या जुड़ जाने से स्थानीय ग्रामीणों का एक बड़ा हुजूम आज विद्यालय परिसर मे जमा होकर अपनी समस्या से पूर्व भाजपा विधायक सोनेलाल हेंब्रम को अवगत कराया। और कहा कि इस विद्यालय के नाम के आगे से कन्या शब्द हटाने से ही यहां के लोगों को फायदा होगा। क्योंकि जमीन दाता द्वारा विद्यालय में लड़के और लड़कियों दोनों की शिक्षा के लिए जमीन दान दिया गया था। लेकिन कन्या प्रोजेक्ट हो जाने के बाद इसमें लड़कों का नामांकन कभी  भी जा सकता है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार यादव ने बताया कि भूल बस इस विद्यालय के नाम के आगे कन्या शब्द गया है। इसके लिए विभाग को भी कई बार लिखा जा चुका है ।अभी तक सिर्फ लड़कियों का नामांकन होने का कोई आदेश नहीं हुआ है। लेकिन आम ग्रामीण भयभीत हैं। क्योंकि यहां लड़कों के लिए कोई अलग व्यवस्था नहीं है। पूर्व भाजपा विधायक सोनेलाल हेंब्रम ने कहा कि वह इनके आवेदन को निश्चित रूप से शिक्षा मंत्रालय पर पहुंचा कर इस विद्यालय में लड़के और लड़कियों के समान रूप से शिक्षा ग्रहण करने की व्यवस्था करने के बाद ही चैन से बैठेंगे।  विद्यालय में इसके लिए एक आवेदन तैयार कर सैकड़ों लोगों का हस्ताक्षर कराने के साथ पूर्व विधायक को सौंपा गया। इसमें बड़ी संख्या में  स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments