30 लाख की रंगदारी नही देने पर मुखिया को हत्या की धमकी

 बांका (चांदन ) चांदन प्रखंड मुख्यालय के मुखिया छोटन मंडल को अपराधियों ने मोबाइल पर तीस लाख की रंगदारी की मांग किया है। साथ ही साथ नहीं देने पर गोली मारकर हत्या करने की भी धमकी दी गई है। इस संबंध में मुखिया छोटन मंडल ने थाने को लिखित आवेदन देकर कार्यवाई की मांग किया है। मुखिया द्वारा दिए गए आवेदन में बताया गया कि  1 अक्टूबर शाम के 4,08 मिनट पर और 2 अक्टूबर को 5,39 मिनट पर मुखिया के मोबाइल नंबर 9931036416 पर अज्ञात अपराधियों के मोबाइल संख्या 7858891424 से फोन आया था, जिसमें भैरोगंज पहुंचकर 30 लाख रुपैया पहुंचाने की बात कही गई थी। काफी अभद्र और गाली गलौज की भाषा में मुखिया को धमकी देते हुए 2 दिनों के अंदर पैसा नहीं पहुंचाने पर चांदन जाकर गोली मारने की धमकी दी गई थी। आवेदन मिलने के बाद थानाध्यक्ष श्रवण कुमार द्वारा केस दर्ज करते हुए उस मोबाइल लोकेशन का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मोबाइल लोकेशन प्राप्त होते ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस धमकी के बाद मुखिया का सारा परिवार सहित मुखिया काफी भयभीत है। थाना अध्यक्ष श्रवण कुमार ने बताया कि मुखिया की सुरक्षा की व्यवस्था हमारी जवाबदेही है इसलिए हम लोग सभी तरफ नजर रख रहे हैं।साथ ही जल्दी ही अपराधी का भी पता लगाया जा रहा है।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post