35 आम का हरा पेड़ काट कर एक लाख का नुकसान।

 बांका :(चांदन) चांदन प्रखंड के कोरिया गांव के एक निजी बगीचे में लगाये गये आम के 35 पेड़ को काट कर बर्बाद कर दिया गया। पीड़ित झारखंडी यादव ने बताया कि उसके द्वारा निजी खरीदी गई जमीन पर बगीचा तैयार कर उसमें पेड़ लगाया गया था। जिसे गांव के ही दशरथ यादव, भूदेव यादव, सोना यादव, सहदेव यादव, और ननकू यादव ने मिलकर सभी 35 पेड़ को काटकर बर्बाद कर दिया। उन लोगों द्वारा पूर्व में भी इस जमीन पर दावा किया जाता था ।और पेड़ लगाने पर काट की धमकी दी गई थी। उन लोगों के पेड़ काटने से करीब एक लाख की क्षति हुई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष को लिखित आवेदन देकर कार्यवाई करने की मांग की गई है। 



थानाध्यक्ष श्रवण कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हो चुका है। और बगीचे का निरीक्षण भी कर लिया गया है। दोनों पक्ष जमीन को अपना बता रहा है। इसलिए अंचलाधिकारी से इसकी विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के बाद और पेड़ लगाने वाले की जानकारी ग्रामीणों से मिलने की जानकारी प्राप्त की जा रही है। फिर प्रार्थी दर्ज करते हुए समुचित कार्रवाई की जाएगी।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post