सुईया पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान

सुईया पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान

 सुईया पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान

कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट

 आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर एसपी बांका के निर्देशानुसार सुईया पुलिस द्वारा बेलहर-सुईया मुख्य मार्ग के तेतरिया के पास शनिवार को सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व थानाध्यक्ष देवेंद्र राय कर रहे थे। इस दौरान दो पहिये एवं चार पहिये वाहनों को जांच के लिए रोका गया। पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान वाहनों के कागजात, डिक्की, इन्सुरेंस, प्रदूषण, चालकों के लाइसेंस आदि की जांच की गई। जांच के क्रम में जिन वाहन चालकों को बिना गाड़ी के कागजात, मास्क के अलावे दो पहिये वाहन चालकों को बिना हेलमेट या चार पहिये वाहन चालकों को बिना सीट बेल्ट के गाड़ी चलाते हुए  पकड़ा गया। उनसे जुर्माना वसूला गया।  इस अभियान से दो पहिये वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। इस अभियान में काफी संख्या में पुलिस बल शामिल थे।

Post a Comment

0 Comments