शांतिपूर्ण तरीके से मना पैगम्बर मोहम्मद का जन्मदिन
पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट
प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा पैगम्बर हजरत मोहम्मद स0अ0व0 का जन्म दिन सादगी के साथ मनाया गया। हालांकि इस बार कोरोना को लेकर जिला प्रशासन के निर्देशानुसार जुलूस नहीं निकाली गई। इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के मौलानाओं ने सभी से घर में ही पैगम्बर मोहम्मद के जन्मदिन को मनाने एवं उनके दिखाए गए रास्तों पर चलने की अपील की। साथ ही समाज में शांति और सौहार्द का माहौल बनाये रखने की बात कही।। इधर जुलूस और भीड़ नहीं लगने देने एवं पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद दिखी। एसडीपीओ प्रेमचंद्र सिंह के निर्देश पर कटोरिया थानाध्यक्ष राजेश कुमार द्वारा एसएसबी जवानों के साथ बाइक से मार्च किया गया। उन्होंने सभी को शांतिपूर्ण माहौल में जन्मदिवस मानते हुए क्षेत्र की मर्यादा को बरकरार रखने की अपील की।
