नलजल योजनस्थल से जनरेटर सेट सहित अन्य सामानों को चोरों

 बांका:चांदन प्रखंड के बिरनिया पंचायत के शेखपुरा गांव में नलजल योजना का काम कराने वाले एजेंट का जेनरेटर, बेल्डिंग मशीन,सहित करीब 70 हजार का सामान चोरों  द्वारा चोरी कर लिया गया। काम कराने वाले एजेंट चांदन मिस्त्री टोला निवासी राम चन्द्र मिस्त्री ने इसकी लिखित शिकायत थाने को दिया है। बताया गया कि उसके द्वारा नलजल योजना में टँकी निर्माण का काम कई दिनों से किया जा रहा था काम पूरा हो चुका था। और शुक्रवार को सारा सामान घर चांदन लाने शेखपुरा स्कूल गए। जहां सारा सामान रखा जाता था।उस कमरे का ताला टूटा हुआ था।और वहां रखा,स्वराज कम्पनी का बेल्डिंग सेट जनरेटर बिजली से चलने वाला बेल्डिंग मशीन,इण्डन गैस का सिलेंडर,और टूल बॉक्स चोरी कर लिया गया।थानाध्यक्ष श्रवण कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद पु अ नि खुर्शीद आलम ने घटनास्थल का जायजा लिया। केश दर्ज कर चोर का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post