महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने प्रखंड मुख्यालय स्थित सड़क मार्ग पर निकाला मानव श्रृंखला

बांका (रजौन): किसान विरोधी बिल को वापस लेने एवं आंदोलित किसानों के समर्थन में  महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने मानव श्रृंखला का आयोजन किया। मुख्य सड़क मार्ग भूसिया - अस्पताल मोड़ से लेकर बस स्टैण्ड चौंक -कठौन मोड़ तक सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता  मानव श्रृंखला में शामिल हुए। मानव श्रृंखला 12.30 बजे शुरू हुई जो एक बजे तक चली। इस  क्रम में कार्यकर्ता कागज पर लिखे किसान विरोधी नारे व केन्द्र सरकार,राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे थे।मौके पर राजद विधायक भूदेव चौधरी ,प्रखंड प्रखंड अध्यक्ष बबलू सिंह,कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह पूर्व अध्यक्ष विभाष चंद्र चौधरी,उमाकांत हरिजन, सीपीआई अंचल मंत्री परमानंद दास,जिप सदस्य सुमन पासवान,पूर्व उप प्रमुख अवधेश यादव,सुभाष चंद्र यादव, जवाहर यादव,भैरव सिंह कुशवाहा मुकेश कुमार यादव,अरविंद यादव, महेश्वरी यादव मलय, संजय झा सहित काफी संख्या में राजद कांग्रेस,सीबीआई के कार्यकर्ता मानव श्रृंखला का नेतृत्व करते दिख रहे थे।मानव श्रृंखला में अक्सर बुजुर्ग बृद्ध पुरुष एवं महिलाएं दिख रहे थे।राजद विधायक ने बताया कि आज केन्द्र सरकार पुरी तरह तानाशाही रवैया अपनाते हुए किसानों के साथ छल कर रहे हैं। इस मौके पर पुलिस प्रशासन गस्त करते हुए देख रहे थे।
रिपोर्ट :कुमुद रंजन राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post