राम जन्मभूमि मंदिर निधि समर्पण अभियान को सफल बनाने को लेकर पंचायत से लेकर गांव की ओर चला आरएसएस के स्वयंसेवक

राम जन्मभूमि मंदिर निधि समर्पण अभियान को सफल बनाने को लेकर पंचायत से लेकर गांव की ओर चला आरएसएस के स्वयंसेवक

 बांका(रजौन):राम जन्मभूमि मंदिर निधि समर्पण अभियान को सफल बनाने को लेकर इस कपकपाती ठंड में भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता जोर-शोर से लगे हुए हैं। आरएसएस जिला प्रचारक मनोहर लाल के मार्गदर्शन में रजौन प्रखंड के अभियान प्रमुख सेवक राजकुमार स्वाभिमानी,सह अभियान प्रमुख श्रीकांत रजक,निधि प्रमुख रंजीत साह, सह निधि प्रमुख अमरेंद्र कुमार,कार्यालय प्रमुख दिलीप मंडल, प्रचार प्रसार प्रमुख के आर राव, रजौन उत्तरी क्षेत्र मंडल अध्यक्ष धीरेन्द कुमार, दक्षिणी क्षेत्र  मंडल अध्यक्ष प्रभाष केसरी समेत रजौन प्रखंड के 18 पंचायतों के सभी अभियान प्रमुख एवं अन्य पदाधिकारी जोर शोर से लगे हुए हैं। इनलोगों की टोली सुबह होते ही अपने-अपने पंचायतों के विभिन्न गांवों में प्रत्येक घर के द्वार-द्वार तक पहुंच रहे हैं और हर लोगों को राम मंदिर के इतिहास एवं अन्य बातों को समझाते हुए हर गृहस्वामी से उनके स्वेच्छानुसार राशि लिया जा रहा है।आरएसएस के जिला प्रचारक मनोहर लाल ने बताया कि हमारा लक्ष्य प्रथम फेज में रजौन प्रखंड के 185 गांवों में से सिर्फ 160 गांवों तक ही जाना है।उन्होंने बताया कि वर्तमान में कूपन की कमी को देखते हुए फिलहाल प्रत्येक गांव से अधिक से अधिक पन्द्रह-पन्द्रह लोगों से कूपन कटाने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि जिले को आगे जैसे-जैसे कूपन उपलब्ध होते जाएंगे वैसे-वैसे ही बराबर हिस्सों में प्रत्येक प्रखंड को कूपन उपलब्ध करा दिया जाएगा । उसके बाद अधिक से अधिक घरों तक निधि समर्पण अभियान की टोली पहुंचेंगे।इसके लिए जिला प्रचारक ने लगातार 16 से 18 जनवरी तक प्रवास करने के उपरांत 19 जनवरी को बाराहाट  मंडल के लिए प्रस्थान कर गए हैं। इस बीच जिला प्रचारक प्रखंड प्रचार प्रसार प्रमुख के आवास 17  की संध्या एवं 18 जनवरी को प्रखंड स्तरीय अभियान समिति के सदस्य एवं सभी पंचायत निधि प्रमुखों आदि साथ कई बैठकें करते हुए अट्ठारह की रात्रि प्रखंड मुख्यालय स्थित विवाह भवन परिसर में संघ के स्वयंसेवकों के साथ लिट्टी चोखा के बहाने स्वयं सेवकों के बीच अलख जगाने का प्रयास किया गया है। इस बीच मुख्य सड़क मार्ग के कई स्थानों पर अयोध्या में राम मंदिर निर्माण से संबंधित बैनर भी लगाए गए हैं।अभियान प्रमुख सेवक राजकुमार स्वाभिमानी ने बताया प्रखंड स्तरीय कार्यालय का उद्घाटन पूर्व विधायक मनीष कुमार द्वारा 24 जनवरी कर्पूरी जयंती के अवसर पर किया जाएगा।



Post a Comment

0 Comments