बांका (चांदन): पैक्स चुनाव को लेकर शनिवार को प्रखंड के चांदवारी पंचायत के करीब 200 ऐसे मतदाताओं ने एकजुट होकर प्रखंड विकास पदाधिकारी और सहकारिता पदाधिकारी के साथ प्रदर्शन किया, जिसका नाम जानबूझकर वर्तमान पैक्स अध्यक्ष द्वारा हटा दिया गया था। काफी संख्या में जुटे ऐसे मतदाताओं का नेतृत्व चांदवारी पंचायत के चुनचुन ठाकुर द्वारा किया जा रहा था। प्रदर्शन के रूप में इन लोगों ने एक आवेदन प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया। जिसमें यह आरोप लगाया गया था कि वे सभी पिछले चुनाव में मतदाता थे। लेकिन इस चुनाव में उनका नाम हटा दिया गया है। इतना ही नहीं कुछ मतदाताओं को रसीद रहते हुए भी सह सदस्य बनाया गया है जो चुनाव में उम्मीदवार नहीं बन सकता है। साथ ही साथ वर्तमान पैक्स अध्यक्ष द्वारा अपने समर्थक परिवार के रिश्तेदार को भी सदस्य बना दिया गया है।
पुराने मतदाता का नाम मतदाता सूची से नाम गायब होने पर मतदाता ने प्रखण्ड कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
byआमोद कुमार दुबे
-
0
