बेहतर शिक्षा सेवा प्रदान करने को लेकर हेड मास्टर को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई


बांका(रजौन): प्रखंड क्षेत्र के लीलातरी गांव के अवस्थित मध्य विद्यालय कठचातर - लीलातरी में पदस्थापित प्रभारी प्रधानाध्यापक  देवी प्रसाद मंडल 31 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त हो जाने के बाद उन्हें भूमि दाता सदस्य उमाकान्त राव ने अच्छे व्यक्तित्व के लिए सम्मानित किया गया है। वो बहुत ही सुंदर एवं साफ छवि के प्रधानाध्यापक के रूप में जाने जाते थे।उन्होंने स्कूल परिवार के साथ साथ गांव-समाज के लोगों को प्राथिमकता देकर अपना सफल सेवा प्रदान किया है।भूमि दाता उमाकान्त राव द्वारा उन्हें लीलातरी ग्रामीणों की तरफ से प्रतिनिधित्व कर उनके बेहतर सेवा के लिए सम्मानित किया, और कहा कि उनका कार्यकाल हम ग्रामीणों के लिए यादगार रहेगा।आगे अपने संबोधन में कहा कि सेवा भाव एक ऐसी विलक्षण प्रतिभा है।जिसे कोई कितना भी दबाना चाहे वह अपने मंसूबे में सफल नहीं हो सकता है। आज के विषम परिवेश में भी सामाजिक सहभागिता का सम्मान शासकीय नियमावली में भले ही बहिष्कृत हो लेकिन समाज के शीर्ष पर आज भी यह भाव देवमान सूर्य की तरह सुशोभित होता है।मालूम हो इस प्रकार 31जनवरी को आदर्श मध्य विद्यालय धौनी से सदानंद यादव,मुरादपुर विद्यालय से जवाहर लाल नंदी,एनपीएस केवाड़ी से रामनारायण यादव एवं मझगांय से शारीरिक शिक्षक अशोक कुमार झा सहित पांच शिक्षक सेवानिवृत्त हुए है।सभी सेवानिवृत्त शिक्षकों को भावभीनी विदाई विद्यालय परिवार द्वारा दी गई।
रिपोर्ट :कुमुद रंजन राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post