कुंंएसे विवाहिता शव बरामद

 कुएं से विवाहिता का शव बरामद


कटोरिया श्री अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट 

 कटोरिया थाना क्षेत्र के कठौन पंचायत के राजा बथान गांव की एक विवाहिता का शव गुरुवार को गांव के बगल बहियार स्थित कुएं से कटोरिया पुलिस ने बरामद किया। मृतका गांव के ब्रह्मदेव यादव की पत्नी कंचन देवी (३२ वर्ष) बताई गई है। जानकारी के अनुसार विवाहिता गत 21 मार्च से लापता थी। मामले को लेकर उसके पिता सुईया थाना क्षेत्र के भेलवा निवासी गणेश यादव ने थाना में लापता होने का मामला दर्ज कराया था। इधर गुरुवार सुबह शौच जाने के दौरान किसी ग्रामीण ने कुएं में शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एसडीपीओ बेलहर प्रेमचंद्र सिंह, थानाध्यक्ष प्रशिक्षु डीएसपी मनीष आनंद सदलबल घटनास्थल पर पहुंचे तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया। घटना को लेकर मृतका के पिता के फर्द बयान पर थाना में पति एवं देवर विकास यादव पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। फर्द बयानयान में पिता ने बताया है कि मृतका का पति कुछ दिन पहले कोलकाता से घर लौटा था। जहां उसके मोबाइल पर किसी लड़की का फोन आया। बेटी ने फोन छीनकर बात की तो पता चला कि पति ने दूसरी शादी कर ली है। दूसरी शादी का विरोध करने पर उसके पति ने अपने सहोदर भाई के साथ मिलकर कुएं में फेंककर उसकी हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post