ट्रक बाइक भीषण टक्कर में बाइक सवार की दर्दनाक मौत-, बाइक चालक सह सिंचाई राजस्व निरीक्षक गंभीर रूप से जख्मी,बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मायागंज रेफर ,सिंचाई राजस्व इंस्पेक्टर बेतिया मुहला सुभाष नगर का था रहने वाला

बांका (रजौन):रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत भागलपुर-हंसडीहा सड़क मार्ग स्थित धौनी रेलवे स्टेशन मोड़ के समीप एक बेलगाम ट्रक और एक बाइक के बीच जबरदस्त टक्कर हुई,और इस टक्कर के बाद पलक झपकते बाइक में आग लग गई,जिसमें बाइक सवार साहेब नामक युवक की जिंदा जलकर मौत हो गई।वहीं,बाइक चालक अनिल कुमार गुप्ता गंभीर रूप से जख्मी हो गए।जिसे आनन-फानन में घटना स्थल पर मौजूद पत्रकारों व राहगीरों ने उसे निजी एम्बुलेंस से स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद घायल को सीएचसी प्रभारी डॉ ब्रजेश कुमार ने मायागंज-भागलपुर रेफर कर दिया है।
वहीं,प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,इस तरह की घटना पूरे जिले में पहली बार घटी।दृश्य को देख हर एक के रोंगटे खड़े हो गए।अवाक रह गए,कुछ समझ नहीं आया क्या मदद करें या नहीं करें? घटनास्थल पर ट्रक से टक्कर के बाद बाइक क्षतिग्रस्त होता हुआ दूर तक घसीटाता चला गया,और धू-धू कर बाइक जलता रहा,और पीछे बैठे युवक  तड़प -तड़प कर जलता-मरता रहा।
घोर आश्चर्य की बात यह रही कि घटनास्थल से मात्र एक किलोमीटर की दूरी पर स्थितरजौन स्वास्थ्य विभाग और रजौन पुलिस सूचना मिलने के बावजूद घटनास्थल पर आधे घंटे लेट से पहुंचें।इस बीच जिंदा जल रहे बाइक सवार घटनास्थल पर  जलता-तड़पता-मरता रहा है,प्रत्यक्षदर्शियों के दिल को झकझोरता रहा।पुलिस और सरकारी एंबुलेंस के घटनास्थल पर पहुंचते बाइक सवार की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी।
वहीं,मुख्य सड़क मार्ग से गुजर रहे कई राहगीर उक्त भयानक दृश्य को देखकर अपने-अपने मोबाइल में फोटो-वीडियो कैद करते देखे गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार  मुहला सुभाष नगर बेतिया के रहने वाले अनिल कुमार गुप्ता व साहेब भागलपुर में किराए के मकान में रहता था।सिंचाई विभाग के किसी काम से अनिल कुमार गुप्ता युवक साहब के साथ भागलपुर स्थित अपने आवास से निकला था।गुरुवार की सुबह 7.30 बजे बाइक पर सवार होकर भागलपुर से सिंचाई विभाग के अंचल निरीक्षक अनिल कुमार गुप्ता और सहयोगी साहेब रजौन प्रखंड अंतर्गत पुनसिया पीपराहडीह गांव स्थित सिंचाई अंचल कार्यालय आ रहे थे।इसी क्रम में मुख्य सड़क मार्ग स्थित धौनी रेलवे स्टेशन मोड़ के समीप ढाकामोड़ की ओर से आ रही बेलगाम ट्रक ने सामने से बाइक में भीषण टक्कर मार दी। जिसमें बाइक चला रहे हैं अनिल कुमार गुप्ता गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर कर दूर फेंका गया,जबकि बाइक के पीछे बैठे साहेब व बाइक को ट्रक ने करीब 20 मीटर घसीटते लेते चला गया।सम्भवतः गर्मी का मौसम व घर्षण के कारण बाइक में आग लग गई,जिससे बाइक के साथ करीब 22 वर्षीय साहेब की मौत जिंदा जलकर हो गई।जबकि करीब 55 वर्षीय अनिल कुमार गुप्ता का भीषण दुर्घटना में दोनों पैर फैक्चर हो गया,जिसे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।
मौके से ट्रक चालक ट्रक को लेकर तब भाग चुका था। घटना की जानकारी पर मौके पर प्रशिक्षु डीएसपी अविनाश कुमार,पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार,थाना अध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए थाना परिसर ला लिया। बाद में मृतक के स्वजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया।वहीं,घायल अनिल कुमार गुप्ता के फर्द बयान पर अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध मामला दर्ज करते हुए अनुसंधान का दायित्व एसआई दीपक पासवान को सौंपा गया है।
रिपोर्ट: कुमुद रंजन राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post