बांका (चांदन):होली में हुड़दंग और शराब करते पकड़े जाने पर उसे जेल भी जाना पड़ सकता है। इसलिए सरकारी आदेश के अनुसार सार्वजनिक जगहों पर डीजे, शराब और हुड़दंग के बिना होली को शांति पूर्वक ढंग से मनाये। इस आशय की जानकारी गुरूवार को थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार की अध्यक्षता में चांदन थाने में, जबकि सीओ प्रशांत शांडिल्य की अध्यक्षता में आनन्दपुर ओपी में शांति समिति की आयोजित बैठक में दी गयी । दोनों शांति समिति की बैठक में बड़ी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि और आम नागरिक उपस्थित थे। जिसमें पदाधिकारियों में लोगों को भी कोरोना काल को देखते हुए सरकारी निर्देश की जानकारी दिया साथ ही साथ यह भी बताया कि कहीं भी इस नियम के उल्लंघन करने वाले पर कानूनी कार्यवाही करने के लिए पुलिस तैयार है। इसलिए चाहिए कि ऐसी स्थिति पैदा नहीं हो और लोग इस खुशी के माहौल वाले पर्व को अच्छी तरह मिलजुल कर मनाएं। साथ किसी भी प्रकार के हुड़दंग करने वाले और शराब पीकर अशांति फैलाने वाले की सूचना थाना को दिया जाए जिससे उस पर कार्यवाही करते हुए समाज में शांति बहाल किया जा सके। इस अवसर पर चांदन थाने में भाजपा के अरविंद कुमार पांडेय,जदयू के रजत सिन्हा ,सरपंच गौतम दुबे ,विनोद पांडेय, मुखिया छोटन मंडल, मनीष शर्मा, जबकि आनंदपुर ओपी में थानाध्यक्ष सतीश कुमार, मुखिया संघ अध्यक्ष सुरेश यादव, पूर्व मुखिया सहेंद्र दास सहित बड़ी संख्या में आम लोग भी उपस्थित थे ।सभी ने पुलिस को भरोसा दिया कि हुए होली पर्व को खुशी पूर्वक मनाने दोहरी खुशी मिलती है।
Tags
चम्पारण नीति अपडेट
