बांका (चांदन):चांदन अंचल कार्यालय में दलाल वाली खबर छपने के बाद अंचलाधिकारी प्रशांत शांडिल्य द्वारा दलालो पर लगाम लगाने के कुछ ही दिन बाद फिर अंचल कार्यालय में पहली बार राजस्व रसीद काटने वाले दलाल को रसीद काटते हुए फोटो वायरल हुआ है।जहां इस पर अंचलाधिकारी प्रशांत शांडिल्य ने अपनी सफाई में सिर्फ इतना कहा कि वह युवक बंशी दास है जिसे राजस्व कर्मचारी अपने कार्यालय में रखकर अपनी उपस्थिति में रसीद काटने का काम करवाता था।लेकिन चम्पारण नीति में खबर छपने के बाद वह भाग गया था।उसके बाद उससे कुछ पैसा वसूली के लिए हिसाब किताब करने बुलाया गया था।वह रसीद नही काट रहा था। बल्कि पुराना हिसाब कर राशि जमा करने के लिए आया था।उसके पास कोई पंजी नही है। अब कोई भी राजस्व कर्मचारी किसी को रखकर काम नही करा रहा है। जबकि कुछ किसान ने बताया कि अंचल कार्यालय का वह दलाल अभी भी पंजी औऱ रसीद लेकर गांव गांव में अवैध वसूली कर रहा है। जबकि अब कुछ लोगो को उसके द्वारा पैसा वापस भी कर दिया गया।
Tags
चम्पारण नीति अपडेट
