अर्ध निर्मित कुएं में डूबने से आठ वर्षीय बच्चे की मौत

 अर्धनिर्मित कुएं मे डूबने से आठ वर्षीय बच्चे की मौत

कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट

 सूईया थाना क्षेत्र अंतर्गत बैजूडीह बहियार स्थित एक अर्द्धनिर्मित कुएं से बुधवार संध्या सुईया पुलिस ने एक आठ वर्षीय बच्चे के शव को बरामद किया। मृत बच्चा बैजूडीह निवासी तालो यादव का पुत्र अजय कुमार बताया गया है। जानकारी के अनुसार उक्त बच्चा घर के बाहर खेल रहा था। शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों के खोजबीन के दौरान अर्धनिर्मित कुएं में बच्चे के शव को तैरते देखा। ग्रामीणों से घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार राय ने सदलबल घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया। घटना को लेकर मृत बच्चे की मां अनीता देवी ने थाना में आवेदन देकर गांव के तीन लोगों के विरूद्ध बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post