कटोरिया से बांका आने के दौरान कार का टायर फटने से बांका जिला बंदोबस्त पदाधिकारी घायल,भागलपुर रेफर

 बांका : एक भीषण कार दुर्घटना में बांका के सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बांका सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्रारंभिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें भागलपुर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसारब उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है।बताया जाता है कि बांका के सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी नीतीश रोशन एक कार से कटोरिया से बांका आ रहे थे। बांका- कटोरिया रोड में बांका शहर से करीब 3 किलोमीटर पहले झिरवा गांव के समीप उनकी कार का एक टायर ब्लास्ट कर गया, जिससे कार का संतुलन बिगड़ गया और कार पास की एक दीवार से जोरदार तरीके से टकरा गई।

इस हादसे में सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी नीतीश रोशन गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें फौरन बांका सदर अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी प्रारंभिक चिकित्सा की गई। 
हालांकि चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें भागलपुर रेफर कर दिया। सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी नीतीश रोशन को इलाज के लिए भागलपुर ले जाया गया, जहां बताया गया है कि उनकी स्थिति खतरे से बाहर है।

 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post