कटोरिया के बंगालगढ़ में शहीद दिवस मेला का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया

 कटोरिया के बंगाल गढ़ में शहीद दिवस मेला का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया 

कटोरिया श्री अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट


 कटोरिया थाना क्षेत्र के बंगालगढ़ मैं गुरुवार को शहीद स्मृति मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दादी बगीचा देवघर रोड कटोरिया से बंगाल गढ़ तक जुलूस की शक्ल में शहीद स्मृति स्थल तक भारत जन पहल मंच बिहार इकाई के घटक संगठन खैरा लोकमंच, जनजाति अधिकार रक्षा मंच, बिहार किसान समिति, प्रगतिशील दलित संघर्ष मंच, प्रगतिशील महिला मंच, बीड़ी मजदूर यूनियन बिहार के घटक संगठनों द्वारा बंगाल गढ़ शहीद स्मृति मेला जुलूस गाजे-बाजे के साथ शहीद स्थल पर पहुंचे। कार्यक्रम का उद्घाटन जो मशाल जला कर शहीदों का माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हीरालाल खैरा ,मदनलाल मुर्मू ,दामोदर दास, गांधीजी, हीरामणि हेंब्रम, कमली दीदी नेशनल युक्त रूप से की जबकि मंच का संचालन पुकार ने किया। अध्यक्षीय भाषण  में पुकार ने कहा गरीबों दलितों और आदिवासियों का संघर्ष तब तक जारी रहेगी जब तक आदमी द्वारा आदमी का शोषण होता रहेगा। शहीद भगत सिंह का सपना पूरा करने के लिए दलित आदिवासी किसान मजदूर सब लोग एकजुट हैं शोषणकारी व्यवस्था से भगत सिंह और उनके साथियों ने अपने प्राणों की आहुति दी है, वह व्यवस्था आज भी कायम है अपने हक और अधिकार के लिए गरीब और मजदूर आदिवासियों एकजुटता और संघर्षशील  भगत सिंह, बिरसा मुंडा ,तिलकामांझी सिद्धू कानू का सपना पूरा कर सकते। इस कार्यक्रम में खेल प्रतियोगिता तीर धनुष और गुलेल का भी आयोजन किया गया। जिसमें तीर धनुष खेल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ऊंचे स्वर खैरा दूसरा स्थान जीवन बास्की और तीसरा स्थान रूपलाल बांस की जबकि गुलेल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मनीषा मरांडी दूसरा स्थान  मानीवाल मुर्मू एवं तीसरा स्थान रूपलाल सोरेन जबकि गुलेल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मनीष सर मरांडी दूसरा स्थान मनी वालों मुर्मू एवं तीसरा स्थान राजेश खैरा शामिल है

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post