बांका(रजौन): 23 मार्च को विधानसभा परिसर में विपक्षी विधायकों के साथ दुर्व्यवहार के मामले में राजद आलाकमान के आदेश पर गुरुवार की शाम युवा राजद कार्यकर्ताओं के नेतृत्व मुख्य सड़क मार्ग पर मुख्यमंत्री के पुतले को लेकर सड़क मार्च करते हुए पुतला दहन किया है। सड़क मार्ग एवं पुतला दहन कार्यक्रम में प्रखंड राजद अध्यक्ष बबलू सिंह,युवा राजद अध्यक्ष कृष्णानंद यादव,पूर्व मुखिया परशुराम हरिजन,मिलन यादव, दयानंद यादव,महेश्वरी मलय, अजय कुमार यादव,प्रिय रंजन, निलेश कुमार यादव, संजय कुमार यादव आदि मुख्य रूप से शामिल थे।इस बीच राजद कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के खिलाफ में नारे लगा रहे थे।अपने संबोधन में कहां 23 मार्च को विधानसभा में कथित सुशासन की निकम्मी तानाशाही पुलिस ने बर्बरता पूर्वक विपक्षी विधायक को साथ दुर्व्यवहार करते हुए मारपीट किया है।
रिपोर्ट कुमुद रंजन राव