रजौन,बांका: कोविड-19 को लेकर सरकार एवं विभाग के आदेशानुसार मार्च 2020 से लेकर करीब एक वर्ष तक बच्चों का पठन-पाठन ठप पड़ा हुआ था।इसको लेकर विभाग के आदेशानुसार प्राथमिक शिक्षा सह समग्र शिक्षा डीपीओ निशीत प्रणित सिंह ने संकुल स्तर पर विद्यालय के शिक्षकों का एक दिवसीय कैचअप कोर्स की तैयारी को लेकर प्रशिक्षण देने के लिए कहा गया है।बीईओ राकेश प्रसाद सिन्हा ने बताया संकुल स्तर पर कैच अप कोर्स का प्रशिक्षण देने के लिए बुधवार को चिन्हित योग्य 28 शिक्षकों को बीआरसी परिसर में मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण दिया गया है।बीईओ ने बताया कि 26 एवं 27 मार्च को सीआरसी अंतर्गत पड़ने वाले शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।इस प्रशिक्षण में विद्यालय के बच्चों का पठन-पाठन प्रभावित नहीं हो इसके लिए विद्यालय प्रधानों को आधे आधे शिक्षकों को दो दिन में प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए कहा गया है।प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य कैचअप कोर्स के माध्यम से बच्चों को वर्गानुसार दक्ष कराना है।प्रशिक्षण 26 एवं 27 मार्च को 10 से चार बजे तक संचालित कराने के लिए कहा गया है।संकुल स्तर पर कैचअप कोर्स प्रशिक्षण की तैयारी सीआरसीसी ने पूरी कर ली है।प्रशिक्षण का संचालन सीआरसी को करने के लिए कहा गया है।
रिपोर्ट :कुमुद रंजन राव