औरहारा गांव में प्रवेशोत्सव के अंतिम दिन छूटे हुए बच्चों का जागरूकता अभियान चलाकर विद्यालय में नामांकन के लिए किया प्रेरित

बांका (रजौन): प्रारंभिक विद्यालयों में प्रवेशोत्सव अभियान अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस आठ मार्च से 20 मार्च से बढ़ाकर 25 मार्च कर दी गई थी।प्रवेशोत्सव अभियान के अंतिम दिन गुरुवार को बीईओ राकेश प्रसाद सिन्हा के नेतृत्व में औरहारा गांव के अनुसूचित जाति,अतीत पिछड़ा जाति एवं लैया जाति टोले में अभियान चलाकर प्रवेशोत्सव अंतिम दिन शेष छोटे बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराते हुए कार्यक्रम संपन्न कराया।बीईओ ने बताया कि प्रवेशोत्सव अभियान के समापन पर उक्त गांव के ग्रामीण अभिभावकों को अपने अपने बच्चों का विद्यालय शत प्रतिशत नामांकन कराने के लिए कहा गया।इस अभियान की सफलता में रजौन दक्षिणी जिला परिषद सदस्य रणवीर यादव, आंगनवाड़ी केंद्र की सेविका पार्वती देवी,पूनम देवी,जीविका दीदी के अलावे शिक्षा विभाग के बीआरपी संजय कुमार झा, प्रखंड साधन शिक्षक विनय प्रसाद, विद्यालय प्रधान वीरेंद्र कुमार यादव,सीआरसीसी अनिल कुमार,अमरेंद्र कुमार,वीरेंद्र कुमार,अमित कुमार,लक्ष्मी कुमारी,मीना हेंब्रम सहित इस अभियान में गांव के प्रबुद्ध जन , अभिभावक शिक्षाविद साथ चलते हुए विद्यालय के बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराने के लिए प्रेरित कर रहे थे रहे ।

रिपोर्ट कुमुद रंजन राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post