पुआल के टाल में आग लगने से छह बीघा का टाल जलकर हुआ राख

बांका (रजौन):प्रखंड अंतर्गत खैरा पंचायत के सिमरौंधा गांव में गुरुवार को छबी लाल शर्मा के खलियान में आग लगने से छह बीघा धान का पुआल जलकर राख हो गया।जिसमें करीब 40 हजार रुपये की संपत्ति की पुआल जलकर राख होने का अनुमान है। पीड़ित परिवार के स्वजन सामने मवेशियों को खिलाने के लिए पुआल नहीं बचा पाया।जानकारी के अनुसार सिमरौंधा गांव निवासी छबीलाल शर्मा के छह बीघा के पुआल में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया।आग लगता है देख कर ग्रामीण ने पहुंचकर आग पर काबू पाने की बहुत कोशिश की गई, लेकिन तब तक सभी पुआल जलकर राख हो चके थे।काफी तेज पछिया हवा चलने के कारण देखते ही देखते आग पूरी पुआल में फैल गई।आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है।अग्नि पीड़ितों का रोते बिलखते बुरा हाल हो रहा है।
रिपोर्ट: कुमुद रंजन राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post