अजीत नगर पहाड़ के जंगल में लगी भीषण आग,फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुंच कर आग पर किया काबू

बांका (रजौन):प्रखंड अंतर्गत पुनसिया - इंग्लिश मोड़ स्थित अजीत नगर पहाड़ के जंगल में अचानक आग लग गई।तेज हवा चलने के कारण देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एसआई दीपक पासवान पुलिस बल के साथ और जिले से पहुंची दो फायर ब्रिगेड वाहन की टीम ने आग पर काबू पाया। पहाड़ के समीप ही सिकानपुर, नयाडीह गांव सटे है।गनीमत रही कि आग से जान माल की कोई हानि नहीं हुई। गुरुवार को अजीत नगर पहाड़ के जंगल में अचानक आग लग गई देखते ही देखते आग बढ़ती चली गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना रजौन ने पुलिस को दी।जानकारी मिलते ही पुलिस और दो फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।तब जाकर आग पर काबू पाया गया।भीषण आग लगने से जंगल में बांस के पेड़ और कई हरे भरे पौधे एवं जंगल की झाड़ियां जल गई।आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है।मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम नहीं पहुंचती तो आग और विकराल रूप ले सकता था।
रिपोर्ट :कुमुद रंजन राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post