दस पेटी विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

 बांका (चांदन):चांदन-देवघर पक्की सड़क पर झारखंड सीमा पर बने करुआ पाथर बेरियर पर शुक्रवार सुबह एक पुआल लोड मालवाहक ऑटो से 10 पेटी विदेशी शराब बरामद किया गया। जबकि चालक सहित एक अन्य को पकड़ने में भी पुलिस को सफलता मिली है।इस सम्बंध में जानकारी देते थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार ने बताया कि सुबह एक पुआल लोड ऑटो को जांच के लिए रोकने पर उसपर सवार एक युवक गाड़ी से उतर कर भागने लगा। जिसका पुलिस ने कुछ दूर पीछा भी किया। लेकिन चालक को पकड़ कर थाना को खबर किया गया।बाद में उस वाहन को थाना लाकर जांच किया गया तो पुआल के नीचे 10 पेटी विदेशी शराब जिसमे इम्पेरियल ब्लू 7 पेटी जिसमे सभी बोतल 375 एमएल का,औऱ रॉयल स्टेग 3 पेटी सभी 375 एमएल का कुल 90 लीटर बरामद किया गया। 


गिरफ्तार चालक जगरनाथ भगत सहरसा निवासी से पूछताछ  करने के बाद उसके सहयोगी अजय कुमार और मनीष कुमार को भी गिरफ्तार कर बांका जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।वही होली के लिए शराब माफिया जहां शराब की खेप कई विधि से ले जाने का प्रयास कर रहा है।वही पुलिस भी उसके पीछे पड़ कर उसके मनसूबे पर पानी फेर रही है।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post