बांका (चांदन):पुलिस के घटना स्थल पर पहुचंने पर अपराधी भाग खड़े होते है। लेकिन गुरुवार को प्रखंड के सिलजोरी पंचायत के कसई मोड़ पर दो पक्षो के जमीन माफिया के बीच पुलिस के पँहुचते ही मारपीट शुरू हो गयी।और पुलिस को ही वहां से खिसक जाना पड़ा।जिससे दोनों पक्षो से कई लोग घायल हो गया।जिसका इलाज अस्पताल में किया गया।दोनो तरफ से थाने में आवेदन देकर मामला दर्ज करने का काम पुलिस द्वारा किया जा रहा है।जबकि थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार ने पुलिस के सामने किसी तरह की घटना से इंकार किया और दोनो पक्षो पर कार्यवाई की बात कही है। माना जा रहा है कि इन दिनों सिलजोरी पंचायत में सबसे अधिक भूमाफिया कई तरह के विवादी जमीन को खरीद कर खूनी संघर्ष की तैयारी कर रहे है।और अगर स्थानीय थानाध्यक्ष और अंचलाधिकारी समय पर कोई समुचित समाधान नही करते है तो यह पंचायत कभी भी बड़ी खूनी संघर्ष को अंजाम देकर कई हत्या का गवाह बन सकता है।इसकी शुरुआत गुरुवार को हो चुकी है।मामले के सम्बंध में बताया जाता है। कसई मोड़ की एक विवादी जमीन जिसे एक पक्ष द्वारा जबरन दखल का प्रयास करने पर पहले से दखलकार शंभु यादव द्वारा विरोध किया गया।जबकि विपक्षी का अंचल कार्यालय में दो बार मोटेशन आवेदन खारिज हो चुका है उसी पक्ष द्वारा बौखलाहट में बंशी यादव,रणजीत यादव,रोहित यादव सहित कुल 9 लोगो ने मिल कर जमीन पर धावा बोल कर लूटपाट शुरू कर दिया।जब पुलिस को सूचना देकर बुलाया गया तो पुलिस को देखते ही वे लोग और भी उग्र होकर मारपीट करने लगे।जिसे पुलिस द्वारा समझाने बुझाने का प्रयास विफल होने पर खुद पुलिस वहां से वापस लौट गई। इसी बीच मारपीट में शंभु यादव एंव एक अन्य को चोट आई है।
