शराब के नशे में धुत होकर महिला के साथ गाली गलौज थाना में दिया आवेदन
कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट
कटोरिया थाना क्षेत्र के बड़वासनी पंचायत अंतर्गत बलुआकुरा गांव में मंगलवार जमीन संबंधी विवाद को लेकर महिला के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है ।घटना के संबंध में बालेश्वर यादव के पुत्र लालमोहन यादव ने कटोरिया थाना में आवेदन देकर अपना फरीक बच्चू यादव ,आनंदी यादव, अमित यादव ,अभिषेक यादव ,सावित्री देवी के विरुद्ध कार्यवाही की गुहार लगाई है। दिए गए आवेदन में बताया है कि फरीक बच्चू यादव एंव आनंदी यादव शराब के नशे में धुत होकर बेवजह मेरे घर में घुसकर मेरा पत्नी व पुत्री को गाली गलौज कर रहा था ।जब आवेदन की पत्नी गाली देने से मना किया तो मारपीट करने लगा। मारपीट करने के दौरान नामजद सभी अभियुक्तों ने धमकी देते हुए कहा कि जितना भी जमीन है सब जमीन को दखल कर लेंगे और तुम को जान से मार कर फेंक देंगे ।तुमको जहां जाना है जाओ हमारा कुछ भी बिगाड़ नहीं सकते हो। येलोग दबंग किस्म का व्यक्ति है और किसी भी घटना का अंजाम दे सकता है ।इस घटना को लेकर पूरा परिवार दहशत में है ।इस संबंध में कटोरिया थाना अध्यक्ष ने आवेदन लेकर जांच कर कार्रवाई करने की बात कही।