दो बच्चे की मां को पति एवं सास के द्वारा मारपीट कर घर से निकाला
कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट
कटोरिया थाना क्षेत्र के मोथावारी पंचायत अंतर्गत मोथावारी गांव में एक महिला के साथ पति एवं सास के द्वारा मारपीट कर घर से निकाल देने का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में पिड़ित महिला नीशू देवी ने कटोरिया थाना में आवेदन सास कुसमी देवी एवं पति रामचंद्र यादव के विरुद्ध कार्रवाई की गुहार लगाई है। दिए गए आवेदन में बताया है कि बेवजह मेरे सास के द्वारा छोटी-छोटी बातों को लेकर गाली गलौज एवं मारपीट की घटना का अंजाम देते रहता है। जब हम इसकी शिकायत अपने पति को देती हूं तो पति भी अपनी मां का पक्ष लेकर हमको गाली गलौज कर घर से निकाल देने का धमकी देता है। मेरा शादी सात वर्ष पूर्व मोथावाडी गांव के विनोद यादव के पुत्र रामचंद्र यादव के साथ हुआ था। कुछ दिन ठीक-ठाक रहने के बाद मेरे पति एवं साथ के द्वारा प्रताड़ित कर मारपीट करने लगा ।मेरे पति द्वारा दो पुत्र भी हुआ है। इसके बावजूद भी मेरे साथ प्रताड़ित करने की घटना को अंजाम देते आ रहा है।फिलहाल कटोरिया पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।